एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नदी से मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप

Hardoi Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सांडी(हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव भड्योली के मजरा हुड़िया निवासी एक किशोर बीते दिन लापता हो गया था। बुधवार को उसका शव गर्रा नदीं से बरामद हुआ। नाक पर खून के निशान पाये जाने पर पिता ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में किशोर की मौत पानी में डूबने से बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भड्योली के मजरा हुड़िया निवासी रामचंद्र कुशवाहा का पुत्र अमित कुशवाहा(16) कस्बा स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता था। मंगलवार की दोपहर से वह लापता हो गया। खोजबीन में उसके कपड़े नदी किनारे पाये गये। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे उसका शव नदीं में उतराता मिला। जानकारी मिलते ही एसओ हरपालपुर अशोक कुमार मिश्रा, एसओ सांडी अशोक कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नदी से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, पिता ने बेटे की हत्या की आश्ंाका जताते हुए कहा कि उसका भतीजे सुंदर से होली के दौरान विवाद हो गया था। इस पर सुंदर के मित्र संजय ने उसके बेटे पवन को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने इसी घटना की रंजिश में अमित की हत्या करने का आरोप लगाया। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है प्रथम दृष्टया किशोर की डूबने से मौत हो गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें