एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तिरंगे की शान में बच्चों का धमाल

Hardoi Updated Tue, 28 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी और निजी कार्यालयों समेत स्कूलों आदि में भी आन, बान और शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने जमकर धमाल मचा अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, पिहानी चुंगी में स्कूल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया, जबकि बड़ा चौराहा निकट स्थित आर्य कन्या पाठशाला में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपप्रबंधक ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्या उमा मिश्रा, बीडी शुक्ला, अमित सक्सेना आदि मौजूद थे। उधर, सीएसएन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला, सरस्वती सदन में मंत्री मनीष मिश्रा, महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अंजली, मोनिका, शांभवी, आस्था, आराध्या, जान्ह्वी, आकांक्षा, शिवानी, अभिषेक, अक्षय, अमित, आलोक आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया।
एसपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य वीर बहादुर ने ध्वजारोहण किया, जबकि पीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामनाथ यादव ने ध्वज फहराया। यहां बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। भारतीय संस्कृति एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सर्वोत्तम श्रीवास्तव, सर्वोत्तम संगीत महाविद्यालय में युकां के प्रांतीय महासचिव अद्वितीय राय, छत्तर पाल जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक महेंद्र पाल, हरिश्चंद्र विकलांग वृद्ध निराश्रित जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिमोहन शुक्ल की अध्यक्षता में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिलेश शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। ग्रामोदय इंटर कॉलेज डिघिया खेड़ा के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली और प्रभारी प्रधानाचार्य वनवारीलाल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन

पंडित शिवराम मिश्र जनसेवा कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक मिश्रा, पतंजलि योग समिति में हरिवंश ने ध्वजारोहण किया। महर्षि विवेकानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। गौरी शंकर विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, किंगसन वेलफेयर स्कूल व विद्या देवी जूनियर हाईस्कूल में विद्यावती मिश्रा, विद्या देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकुलर रोड में प्रबंधक सुभाष चंद्र मिश्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल सुरसा में वार्डन वसुधा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रियंका, अनामिका, अर्चना, नजमा खातून, अमित शुक्ला, संगीता, अमित त्रिपाठी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिला कांग्रेस कार्यालय पर रजनीश कांत पांडे, जिलाध्यक्ष अजय सिंह, प्रमोद सिंह चंदेल, सुख सागर मिश्रा आदि ने ध्वजारोहण किया।
रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के जिलाध्यक्ष अवनींद्र गुड्डू, डा. दिलीप सिंह इंटर कॉलेज गोपार, बघौली मेें सांसद ऊषा वर्मा, अखिल भारतीय नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरपाल सिंह, पचकोेहरा स्थित जय हनुमान फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सिंह ने ध्वजारोहण किया। शाहाबाद के नालंदा शिक्षण संस्थान में चेयरमैन डा. सोमशेखर दीक्षित, तहसील परिसर में एसडीएम जयपाल सिंह, पालिका में वरिष्ठ हाजी शब्बन खां, कोतवाली परिसर में कोतवाल आरपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। बीएन डिग्री कॉलेज, नेहरू म्यू. कन्या कॉलेज, आदर्श राष्ट्रीय कॉलेज, मां सरस्वती कॉलेज, जेडी जनता कॉलेज, विल्कीस गर्ल्स कॉलेज, राष्ट्रपिता म्यू. इंटर कॉलेज, शांति निकेतन उधरनपुर समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया।
पिहानी के राजकीय महाविद्यालय में ध्वजोहरण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रोवर्स प्रभारी डा. गगन के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य जुबैर अहमद, हामिद अली कालेज में प्रधानाचार्य सीएन शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर और रमाकांत स्कूल में प्रभात फेरियां निकाली गई। जूनियर हाईस्कूल में बीईओ उपेन्द्र विश्वकर्मा व प्रधानाचार्य राम रघुवीर ने ध्वजारोहण किया। एचएम यूनिटी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, एआरएम जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय कलां, खुर्द व इदारा-ए-महमूदिया जामा मसजिद में परचम कुशाई के बाद वतन परस्ती के नगमे गाए गए। देहलिया रामपुर के जूनियर व प्राथमिक स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
पालिका, सीएचसी, थाना, खंड विकास कार्यालय व बीज विधायन संयंत्र में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कछौना गर पंचायत कार्यालय पर मीना विश्वकर्मा, कोतवाली में इंचार्ज धीरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख अशोक अग्रवाल, बीपीआर इंटर व डिग्री कॉलेज में प्र्रबंधक रुचिता सिंह, मोहम्मद अशि नजीर फातिमा कालेज में प्रबंधक शादाब अब्बास नकवी, सरस्वती शिशु मंदिर में ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, स्व. गजराज सिंह बाल विद्या मंदिर कॉलेज में प्रबंधक पाल सिंह तोमर, एसएमडी पटेल महाविद्यालय में डा. शिवराज, जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने ध्वजारोहण किया। टड़ियावां के ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर गुप्ता ने कार्यालय पर, थाने में इंचार्ज ऋषिकांत शुक्ला, पशु अस्पताल पर डा. कपिल शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।
हरपालपुर ब्लाक प्रमुख अंजली पाठक ने कार्यालय पर, थाने में इंचार्ज उत्तम सिंह राठौर, सीएचसी में अधीक्षक डा. स्वामी दयाल, कटियारी डिग्री कॉलेज में प्रबंधक अनुराग सिंह, डा. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज मेें प्रधानाचार्या अर्चना यादव ने ध्वजारोहण किया। बघौली ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपेंद्र त्रिपाठी, थाने में एसओ सजीमुल जफर, सरदार कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में राजकुमार सिंह ने, ऋषिकेतन इंटर कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य अहिवरन लाल, ब्रह्मा सिंह कुशवाहा कॉलेज में प्रबंधक नरेंद्र पाल सिंह, डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में प्रबंधक/एमएलसी डा. रामकुमार कुरील ने ध्वजारोहण किया।
मल्लावां विधायक बृजेश वर्मा ने तेंदुआ, शाहपुरगंगा, ठठिया नौबहतपुर, बीएन कॉलेज में प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार, कोतवाली में इंचार्ज परशुराम कुशवाहा, पालिका में चेयरमैन सीमा कनौजिया, मल्लावां पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हरिपाल सिंह, पीएचसी पर डा. अरविंद मिश्रा, पशु अस्पताल पर हरिकांत वर्मा, स्व. बलराम सिंह मेमोरियल स्कूल में ठाकुर विनोद सिंह, छत्रपाल शिवाजी इंटर कॉलेज में प्रबंधक विवेक सिंह, श्रीठाकुर जी महाराज डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सुनील कुमार, पटेल श्रीटीकाराम महाविद्यालय में प्राचार्य अमृतलाल कनौजिया ने, ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख अंजू बाला ने ध्वजारोहण किया। सांडी पालिका में चेयरमैन रीतू गुप्ता, थाने में इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा, वन विभाग में सीओ अनिल सिंह, शिशु मंदिर में दिनेश चंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
स्वामी दयाल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विमल गुप्ता ने, शिवम इंटर कॉलेज में प्रबंधक विष्णु कुमारी, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, डाकघर में भी ध्वजारोहण किया गया। अतरौली के बीवीएम इंटर कालेज भरावन में प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश मिश्र, जनता कालेज भरावन में प्रधानाचार्य केजी गुप्ता, पब्लिक साइंस स्कूल में प्रबंधक, ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ राजेश झा, थाने पर एसओ बीपी यादव, सीएचसी पर डा. सुशील, दयाशंकर पब्लिक स्कूल जगसरा में प्रबंधक नरेंद्र सिंह, रघुनंदन सिंह डिग्री कालेज सरवा में धीरज सिंह, अटल बिहारी इंका ढ़िकुन्नी में प्रधानाचार्य हरीश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
बेहंदर क्षेत्र में ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख नन्हेलाल पाल, थाने पर एसओ रणवीर सिंह, रामकुमार मेमोरियल कालेज सिरौली में रामकुमार तिवारी, सीएचसी पर डा. किस्लै बाजपेई ने ध्वजारोहण किया। कोथावां क्षेत्र में विश्राम कान्वेंट स्कूल, बाल शिक्षा निकेतन, निधि मेमोरियल स्कूल, स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट, अरुणा विद्या मंदिर में बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। संडीला तहसील में एसडीएम जीसी श्रीवास्तव, आईआर इंटर कालेज में प्रबंधक बेगम इशरत रसूल, टीआरएस कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक डा. वीभा सिंह, लायंस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. शकुंतला सिंह, कोतवाली में सीओ सुखराम भारती, पालिका में अध्यक्ष शैलेष अग्निहोत्री ने, आदर्श जूनियर हाई स्कूल मोहम्मदपुर में पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने तिरंगा फहराया।
माधौगंज के अनुसार रूइयागढ़ी पर एसडीएम रामकेर सिंह ने ध्वजारोहण किया, जबकि पाली में नगर पंचायत पर चेयरमैन रिजवान खा, थाने पर इंस्पेक्टर ओपी यादव ने ध्वजारोहण किया।
इंसेट
‘नई पीढ़ी को बताने होंगे बलिदान’
बिलग्राम। स्वतंत्रता सेनानी रामभरोसे आर्या ने कहा कि देश की नई पीढ़ी को सेनानियों के बलिदानों क ो याद रखना होगा तभी स्वतंत्र एवं गणतंत्र भारत के मूल्यों का देश सही ढंग से निर्वहन कर पायेगा। वह तहसील में आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। इससे पूर्व एसडीएम रामकेर सिंह यादव, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव आदि ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सियाराम यादव, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें