एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को जाम

Hardoi Updated Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरपालपुर (हरदोई)। थाना क्षेत्र में युवक की गोली मार कर हत्या करने वाले नामजद युवकों को पुलिस द्वारा दिए जा रहे अभयदान और गिरफ्तारी न करने से खफा परिजनों ने बिल्हौर-कटरा हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया। इससे कई वाहन घंटाें जाम में फंसे रहे। काफी मशक्कत के उपरांत जाम खुल सका। पुलिस मामले को आत्म हत्या बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चटकापुर निवासी राजकुमार के बेटे संजय (18) की बुधवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता की तहरीर पर गांव निवासी बबलू, सुनील, धर्मेंद्र, बूंदादेवी समेत आठ लोगोें के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संजय के पिता ने बताया था कि उसका पुत्र रात नौ बजे घर के बाहर खड़ा था। उन लोगों ने उसको दबोच लिया और उस पर तमंचे से फायर कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने बिल्हौर कटरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी नामजद हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए। इससे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।
बिल्हौर-कटरा मार्ग जाम होने की सूचना पर हरपालपुर, लोनार, पाली थाने की पुलिस और पीएसी मौके पर भेजी गई। जहां पर परिजनों का समझा बुझाकर शांत किया गया और जाम खुलवाया। पुलिस अभिरक्षा में शव का घटियाघाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। घटना के कारण गांव में पुलिस तैनात की गई है। वहीं घटना के संबंध में गांव में चर्चा है मृतक के परिजन और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी कारण आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। सीओ मधुबन सिंह ने बताया मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें