एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कप्तान साहब! थानों में नहीं मिल रहा न्याय

Hardoi Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के बीहट गांव निवासी राजपाल के दो भैेंसा घर के बाहर से चोरी हो गये। सुबह उसने गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर शांति भंग में दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। फरियादी ने कहा कि करीब 70 हजार के भैंसा वह खरीद कर लाया था। उधर, थाना इंचार्ज शैलेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों के बीच नाली का विवाद था। भैंसा चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव उधरनपुर निवासी दलित मनोज कुमार की जमीन दबंगों ने कब्जा कर ली है। मामला कोर्ट में चल रहा है। मनोज परिवार के साथ गांव के बाहर झोपड़ी में रह रहा है। आरोप है कि विपक्षी सुलह न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। 25 जनवरी को दबंगों ने कोरे स्टाप पर साइन करने का दबाव बनाया। मामले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित ने अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग में गुहार लगाई है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव चटकापुर निवासी राजकुमार यादव ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि उसके बेटे की हत्यारोपी महिला समेत अन्य आरोपियों ने धमकी दी है कि उसके परिवार के किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद वह कोर्ट में हाजिर होगी। आरोपियों की खुलेआम धमकी से परिवारी जन परेशान है। थाना पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। पीड़ित राजकुमार ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मंाग की है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के गांव संतरीखुर्द निवासी शमशेर कुमार उर्फ कबरा ने एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 14 माह बाद वह जेल से छूटा है। आरोप है कि 18 जनवरी को वह पेशी पर कोर्ट को जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में विपक्षी ने रोकरकर गाली गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शमशेर ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मंाग की।
बघौली थाना क्षेत्र के गांव तेरवा मजरा निवासी राजकिशोर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पैत्रक जमीन संबंधी मामले में की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल से पैमाइश करवा उसे कब्जा दिलाया था। दो फरवरी को थाने के दो सिपाही व वन विभाग के एक कर्मी ने उसकी जमीन पर पेड़ लगाने के लिए गड्ढे करा दिये। उसके विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौज कर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई की मंाग की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें