एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रहस्य बनी राजीव की हत्या

Hardoi Updated Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि भाजपा ने उनसे हरिद्वार से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था, पर वे कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर नरेंद्र मोदी के पक्ष में पूरे देश में संत समाज के साथ प्रचार करेंगे, क्योंकि मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर ही गौ, गुरु और गंगा के साथ देश का हित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ कट्टर राष्ट्रवादी हैं, इसलिए लोस चुनाव पर पूरे विश्व की निगाहें लगी हुई है और विदेशों में बसे भारतीय भी समर्थन कर रहे हैं। महामंडलेश्वर ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दया की देवी बनने का दिखावा कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को क्षमादान देने की बात कह रही हैं, पर आज भी यह हत्याकांड रहस्य बना हुआ है। राजीव के हत्यारों के परिजनों का विदेशों में बसना एवं धन संपत्ति से संपन्न होने के मामले की जांच होनी चाहिए। कहा कि समलैंगिक विवाह व लिव इन रिलेशनशिप को जायज ठहराने वाले राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी भारत की संस्कृति एवं सम्मान को गिराने की साजिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार को मुसलिम परस्त बताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव आजम खां के रूप में दूसरा जिन्ना पैदा कर रहे हैं और इसी के चलते प्रदेश में कई नई पशु वधशालाओं को खोलने की अनुमति दी गई है। यह पशु वधशालाएं तत्काल रोकी जानी चाहिए। इस मौके पर कीर्ती सिंह, मिथिलेश और सुशील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें