एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दीवार ढहने से वृद्धा की मौत, बहू, पौत्र घायल

Hardoi Updated Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र में घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई जबकि पुत्रवधू सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर राजस्व टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उल्जा निवासी रामादेवी (70) पत्नी गया प्रसाद अपनी बहू प्रभादेवी (50) पत्नी सुरेश और पौत्र मनीष (28) के साथ बुधवार की दोपहर घर में बैठी थीं। अचानक घर की कच्ची दीवार ढह गई। ये लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में सभी को निकाला गया। तब तक रामादेवी की मौत हो चुकी थी। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की जानकारी होते ही राजस्व निरीक्षक आर के पाण्डेय और क्षेत्रीय लेखपाल रवीन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें