एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

श्लोक प्रतियोगिता में अंकुर प्रथम

Hardoi Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। महर्षि बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृ त विद्यालय सकाहा में संस्कृत प्रतियोगिता बृजभूषण त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्लोक प्रतियोगिता में दुर्गा वेद वेदांग संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धियर महोलिया के अंकुर द्विवेदी प्रथम, माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मल्लावां की लक्ष्मी देवी द्वितीय, चित्तर सिंह माध्यमिक विद्यालय चठिया के शिवम तृतीय स्थान पर रहे। गीत प्रतियोगिता में धियर महोलिया के रामकृष्ण पाठक, मल्लावां की लक्ष्मी देवी, मा.सं.वि. हरियावां की सोनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सूत्र अंताक्षरी प्रतियोगिता में धियर महोलिया के हर्षित तिवारी व अनमोल शर्मा तथा सांडी के सहदेव पांडेय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर संचालन राजेश मिश्र ने किया। निर्णायक मंडल में विश्वनाथ सिंह चौहान, राकेश अग्निहोत्री, श्यामा कुमार सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें