हरदोई। स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियोें को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
वेणी माधव बालिका इंटर कालेज में चल रहे वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को सर्वधर्म सभा में गीता, कुरान, बाइबिल का पाठ विद्यार्थियोेें ने किया। टीचरों ने राम धुन गाई। वंदेमातरम् प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पेश किए, जिसमें वैष्णवी रस्तोगी प्रथम, शक्ति मिश्रा द्वितीय, अंजली दीक्षित तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिशा मौर्या और अर्चिता श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। चित्रकला सीनियर वर्ग में तनु शर्मा प्रथम, मानिका शर्मा द्वितीय, हिमांशी वर्मा तृतीय, जूनियर में संध्या कश्यप प्रथम, अपर्णा पांडेय द्वितीय, संध्या चौरसिया तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को पूर्व प्रधानाचार्य मनमन श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या सहित कई लोग मौजूद थे।