एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आग से झुलसी किशोरी की मौत

Hardoi Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। खाना बनाते समय लगी आग से झुलसी किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक महिला आग से झुलस गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के बगियानीपुरवा निवासी रामनाथ की पुत्री बबली (14) गुरुवार की देर शाम खाना बनाते समय आग से झुलस गई थी। परिवजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में टड़ियावां क्षेत्र के पैड़ाई गांव निवासी सर्वेंद्र कुमार खेतीबाड़ी करते है। बताते हैं कि शनिवार की सुबह उनकी पत्नी सरोजनी (35) किसी तरह से आग से झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें