एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं में नहीं कर सकेंगे हेरफेर

अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 04 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के साथ अब हेरफेर नहीं हो पाएगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को अब सीरियल नंबर की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। जिले में पौने दो लाख परीक्षार्थियों के लिए 9,51,000 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की उपस्थित सीट पर हस्ताक्षर के बाद इन उत्तर पुस्तिकाओं का सीरियल नंबर भी दर्ज किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से होनी हैं। इस बार जिले से हाईस्कूल के 71,361 और इंटरमीडिएट के 52,273 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होेंगे। यूपी बोर्ड व जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड की ओर से जिले में साढ़े नौ लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। इनमें हाईस्कूल की 4,28,000 व इंटरमीडिएट की 5,23,000 उत्तर पुस्तिकाएं हैं।

खास बात यह है कि इस बार जो भी उत्तर पुस्तिकाएं आईं हैं, उनमें सीरियल नंबर पड़ा  है। साथ ही बोर्ड की ओर से डीआईओएस को परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को सीरियल नंबर की उत्तर पुस्तिकाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का सीरियल नंबर परीक्षार्थी की उपस्थित सीट पर भी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि 16 मार्च से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी प्रधानाचार्यों से कक्ष निरीक्षक की तैनाती के लिए शिक्षकों की सूची मांगी गई है। जो उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं, उनमें इस बार कोड पड़ा हुआ है। उत्तर पुस्तिकाओं में सीरियल नंबर पड़े होने से स्कूल संचालक उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे। 

डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण करने का काम एक दो दिन में शुरू किया जाएगा। इस दौरान सीरियल नंबर की उत्तर पुस्तिका नहीं मिलने पर डीआईओएस कार्यालय में तीन दिन में शिकायत दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें