एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दूसरे की दुनिया रोशन कर गए भिखारी दास

Hathras Updated Mon, 24 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस (ब्यूरो)। शहर के वयोवृद्ध व्यवसायी भिखारी दास का शनिवार की मध्य रात्रि में देहांत हो गया लेकिन उनकी आंखें जीवित रहेंगी। नेत्रदान की इच्छा के मुताबिक उनके शरीर से ऑपरेशन कर निकालीं गईं आंखें किसी दृष्टिहीन को ज्योति देंगी। भिखारीदास ने लगभग छह वर्ष पहले नेत्रदान की घोषणा की थी। उनके निधन पर चक्की बाजार व आस-पास के इलाकों में दुकानें बंद रहीं। स्थानीय चक्की बाजार निवासी 82 वर्षीय तेल व्यापारी भिखारी दास का शनिवार की रात्रि 12 बजे के लगभग देहांत हो गया था। उन्होंने व उनके बेटे राजेंद्र ने एक शिविर में वर्ष 2006 में नेत्रदान की पेशकश की थी। रविवार को अलीगढ़ से गांधी नेत्र चिकित्सालय की टीम उनके निवास पर आई। टीम ने ऑपरेशन कर आंखें निकालीं और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें