एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली कटौती से गर्मी में तिलमिलाई पब्लिक

Hathras Updated Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली कटौती भी वैसे ही बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों का हाल-बेहाल होता जा रहा है। रात-रात भर बिजली न आने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही, जिसके जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में की जा रही अघोषित कटौती से गर्मी के मौसम में लोग परेशान हैं। ग्रामीण अंचल में कंट्रोल की आड़ में कटौती की जा रही है तो शहरी क्षेत्र में लोकल फॉल्ट ने बिजली का ढर्रा बिगाड़ रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद कंट्रोल से शहरी और ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से बिजली कटौती की जा रही है। शहरी क्षेत्र में 5-6 घंटे तक और ग्रामीण इलाकों में 10 से 11 घंटे तक बिजली नहीं मिल पा रही। बिजली कटौती से लोग पानी तक के लिए तरस रहे हैं। विद्युत महकमे द्वारा न केवल रात भर बिजली बंद रखी जाती है, बल्कि सुबह से ही बिजली काट दी जाती है, जिससे लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। पानी के लिए सुबह से ही इंडिया-टू-मार्का हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ती है। तब जाकर लोगों को दो बाल्टी पानी मिल पा रहा है। नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिरों को अलौकिक तरीके से सजाया गया है। भक्तों और मंदिर संचालकों ने पूरे मन से इन मंदिरों में विद्युत चलित सजावट की है, जिससे मंदिरों में अनुपम छटा दिखाई दे, लेकिन रात होते ही बिजली की कटौती से सजावट फीकी होकर रह गई है और त्योहार के मौके पर भी मंदिर बेरौनक होकर रह गए हैं। अंधेरे में मंदिरों में दर्शनों को आने वाले भक्तों को भी परेशानी हो रही है। मंदिरों की सजावट पर हजारों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन आयोजकों को यह खर्चा बेकार जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें