एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोने की ईंट दिखाकर महिला से जेवरात ठगे

Hathras Updated Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिकंदराराऊ। बुधवार की दोपहर को रेलवे स्टेशन पर सोने की ईंट देने का लालच देकर शातिर ठगमहिला को रेत भरी माचिस थमाकर सोने के आभूषण ठग ले गए। बता दें कि हसायन के गांव कुंडा बरवाना निवासी महिला प्रीति पत्नी नागेंद्र दोपहर की ट्रेेन से कासगंज जाने के लिए स्टेशन पहुंची। गर्मी से बचने के लिएवह छाया में खड़ी हो गई। तभी दो लोग आए और कहने लगे कि उनके पास सोने की ईंट है। इन लोगों ने महिला को कपड़े में लिपटी सोने की ईंट भी दिखाई। महिला ठगों के झांसे में आ गई। उसने चुपचाप सोने के कुंडल, चेन, चांदी की करधनी और अंगूठी ठगों को थमा दी। बदले में ठगों ने कथित रूप से कपड़े में लिपटी सोने की ईंट महिला को दे दी और यह कहकर चले गए कि पांच मिनट बाद खोलकर देखना। अगर किसी ने देख लिया तो ईंट छीन लेगा। महिला ने कुछ समय बाद कपड़ा हटाया तो उसमें मिटटी भरी माचिस निकली। महिला रोती-बिलखती रही। लोगों ने स्टेशन पर चारों तरफ ठगों को तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें