एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइकर्स ने युवक से नकदी लूटी

Hathras Updated Mon, 06 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सासनी। क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की शाम अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जरैया के समीप बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे व्यक्ति को तीन बाइकर्स ने दबोच लिया। उससे रुपयों से भरा पर्स लूट कर भाग गए। इसमें करीब 17, 500 रुपये थे। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नगला कस निवासी महेंद्र सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह सुनोमैन फ्रोजनफूट ट्रांसपोर्ट कंपनी बंगलौर के ट्रक पर चालक है। रविवार शाम करीब 4 बजे वह ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक को एक पैट्रोल पंप के पास ढाबे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद अपने भाई व दूसरे चालक को बुलाकर उसने दिल्ली जाने के लिए ट्रक पर दूसरा चालक एवं अपने छोटे भाई बच्चू सिंह को माल उतरवाने के लिए भेज दिया। वह अपनी बाइक से गांव के लिए रवाना हुआ। गांव जरैया के सामने सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान तीन बाइकर्स आए और उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी जेब से पर्स लूट ले गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें