हाथरस। बसपा विधायक चौ.गेंदालाल ने सिकंदराराऊ की घटना को लेकर कहा है कि इस घटना से पुलिस-प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि अब इस तरह का कोई काम न हो, जिससे मृतका के परिजनों को ठेस पहुंचे। इस परिवार पर पहले से ही काफी अत्याचार हो चुके हैं। विधायक ने यह भी कहा है कि यह पीड़िता जब बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल आई थी। तब वहां एसडीएम सदर ने पहुंचने में देर कर दी। इसी वजह से उसके बयान नहीं हो पाए और फिर उसकी मौत हो गई। विधायक ने कहा है कि एसडीएम सदर ने भी इस पूरे मामले में लापरवाही बरती है। ऐसे मौके पर एसडीएम को तत्काल पहुंचकर बयान दर्ज करने चाहिए थे, इसलिए एसडीएम सदर के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए।