एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुसाफिरों को मौत का सफर करा उठे निजी वाहन

अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 28 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग कर जाती रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

लगातार हो रही सड़क दुर्घटना के बावजूद डग्गेमार वाहनों के चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। राजमार्गों पर नियमों के विपरीत वाहनों के संचालन से मुसाफिरों को मौत का सफर करना पड़ रहा है। वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर अपने वाहन दौड़ा रहे हैं और मुसाफिरों की जान से खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सड़क सुरक्षा के लिए भले ही समय-समय पर परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर जागरूकता के प्रयास किए जाते हैं। इसके बावजूद जिले में न तो इन डग्गेमार वाहनों से यात्रा कर रहे लोगों पर इसका कोई प्रभाव पड़ रहा है और न हीं डग्गामार वाहनों के संचालकों पर इसका कोई असर हुआ है।

अधिक कमाई के प्रयास में यह लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसका नतीजा अलीगढ़ के मुकुंदपुर में हुई दुर्घटनाओं की शक्ल में सामने आता है। जिले में भी इस तरह की कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


बावजूद न तो वाहन स्वामी नियमों का पालन करने के लिए संवेदनशील हैं और न हीं यात्री इस तरह के वाहनों में सफर करने से बाज आ रहे हैं। ऐसे में भविष्य में भी ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति हो जाए तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

रोडवेज बसों में भी ओवरलोडिंग
हाथरस। परिवहन विभाग के नियमों के विपरीत प्राइवेट वाहन ही नहीं, रोजवेज बसों का भी जिले में संचालन हो रहा है। इन रोडवेज बसों में भी नियमों के विपरीत छतों तक सवारियां बिठाकर संचालन किया जाता है। कुछ बसें ऐसी भी राजमार्गाें पर दिखाई देती हैं। जिन प्राइवेट बसों की रोडवेज से संबद्धता खत्म हो चुकी है, लेकिन आज भी किसी न किसी डिपो का नाम लिखकर अवैधानिक तरीके से बसों का संचालन किया जा रहा है, जो खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं।

सवारियां लेने का नियम 
नियमों के अनुसार जिस टेंपो में ड्राइवर सहित पांच सवारियों ही यात्रा कर सकते हैं, उस टेंपो में 10 से 12 तक सवारियां यात्रा कर रही हैं। जिन टेंपो और अन्य हल्के वाहनों में सात यात्रियों को बिठाया जा सकता है, उनमें 15 से 20 यात्रियों को सफर कराया जाता है। इसके साथ ही कुछ डग्गामार बसों का भी जिले में खुलेआम संचालन हो रहा है, जोकि छतों पर भी लोगों को सफर कराती हैं।

विभाग के नियमों के विपरीत चलने वाले वाहनों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। पिलछे दो दिनों में इस प्रकार के 40 वाहनों का चालन किया जा चुका है। इन वाहनों को रोड पर चलते पाए जाने पर तत्काल चालान किया जाएगा।
- राजेश कर्दम, एआरटीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें