टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:24 AM IST
उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप और हत्या के आरोप लगने के बाद पहली बार उनकी पत्नी का बयान सामने आया है। बुधवार को मीडिया के सामने आने के बाद भाजपा विधायक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके जुबां बस एक ही बात थी कि मेरे पति निर्दोष हैं उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। षड़यंत्र रचकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
संगीता ने कहा कि- मेरे पति और रेप पीड़िता का नारको टेस्ट कराकर देख लें सच्चाई सामने आ जाएगी। अभी तक मेरे पति के खिलाफ कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया है। फिर भी पूरी मीडिया उन्हें बलात्कारी घोषित करने में लगी है। मेरी बेटियों को परेशान किया जा रहा है उनके पिता पर आरोप सिद्ध होने से पहले ही उनके माथे पर रेपिस्ट का ठप्पा लगा दिया है।