एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरों ने काटी बीएसएनएल केबल

अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 23 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन

Next Article

सैनी कोतवाली के देवीगंज क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने पुलिस का डंडा उखाड़ कर अपना झंडा गाड़ दिया है। आरोप है कि पुलिस की शिथिलता से सक्रिय हुए चोर एक सप्ताह में सोमवार की रात दूसरी बार बीएसएनएल की भूमिगत केबल काट कर उठा ले गए। जिससे ब्लॉक का सरकारी कामकाज ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में आए दिन छिनैती एवं चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद गायब हो जाता है। क्षेत्र में सक्रिय चोर देवीगंज से कड़ा जाने वाले मार्ग पर बीएसएनएल द्वारा बिछाई गई भूमिगत केबिल को अपने निशाने पर ले लिया है। इंजीनियर अखिलेश कुमार का कहना है कि एक सप्ताह में चोर दूसरी बार जमालरोड से देवीगंज जाने वाले मार्ग पर दो सौ मीटर केबिल खोद कर उखाड़ ले गए। केबिल चोरी जाने से कड़ा विकास खंड में ऑन लाइन डाटा फीडिंग का काम पूरी तरह से ठप हो गया है।

बीडीओ सुनील तिवारी का कहना है कि ब्राड बैंड खराब होने से फीडिंग का काम अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के ग्रामीणाेें का कहना है कि पुलिस गश्त कम करती है। यही कारण है कि क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि केबल चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें