एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार के लिए सजे शिवालय

Mainpuri Updated Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी/करहल/भोगांव/बेवर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को देखते हुए जिले के विभिन्न मंदिरों में रविवार की देर रात तक सजावट का कार्य जारी रहा। शहर के प्रमुख श्री भीमसेन मंदिर में विशेष सजावट की व्यवस्था की गई है। सोमवार को भक्तों की भीड़ विभिन्न मंदिरों पर उमड़ेगी इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण मास के सोमवारों का हिंदू समाज में विशेष महत्व है। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। श्री भीमसेन मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचेंगे। अंतिम सोमवार के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर कमेटी के मंत्री वीर सिंह भदौरिया के अनुसार मंदिर की विशेष सजावट गई है। भगवान भीमसेन का फूलों और नागों से आकर्षक शृंगार किया गया है। रात में रुद्राभिषेक किया जाएगा। प्राचीन चांदेश्वर मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
करहल के मंदिर मोटामल महाराज पर अंतिम सोमवार को सुबह से देर रात्रि तक भक्तों की भीड़ रहेगी। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बाग वृंदावन, वनखंडेश्वर आदि मंदिरों में भी सजावट की गई है। भोगांव के सोमेश्वर नाथ मंदिर, छोटा बाजार स्थित शिव मंदिर, जगतनगर स्थित शिव मंदिर, रेलवे क्रांसिंग स्थित शिव मंदिर में देर रात तक सजावट का कार्य जारी रहा। एसपी श्रीकांत सिंह के अनुसार मंदिरों एवं मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर पूरी सतर्कता रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें