एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हथियारों के बल पर आढ़त में लूट

Mainpuri Updated Sat, 30 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी परिसर में गुरुवार रात 10-11 लोगों ने हथियारों के बल पर एक आढ़त में 11 हजार रुपये की नकदी एवं अन्य सामान लूट लिया। पल्लेदारों के विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया। जब पल्लेदार और किसान मंडी पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई की जगह उन्हें धमकाकर भगा दिया। शुक्रवार सुबह पल्लेदारों ने आढ़तियों के साथ मंडी में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मंडी परिसर में नाथूराम की राजेश ट्रेडिंग कंपनी है। गुरुवार की रात वहां नगला शीशम के किसान रत्नेश, चेतराम सो रहे थे। आढ़त के बाहर ही पल्लेदार अहिवरन सिंह, मनोज, बंटी, राजू, पंकज, मनोहर भी सो रहे थे। रात 12 बजे के लगभग 10-11 अज्ञात लोग हाथों में तमंचा, गुलेल, डंडा लेकर पहुंचे। लुटेरों ने किसान और पल्लेदारों की कनपटी पर तमंचे रखकर आढ़त खुलवा ली। वहां से 11 हजार की नकदी और सामान ले गए। लुटेरों के जाने पर पल्लेदारों ने जब पीछा किया तो गुलेल से पत्थर मार दिया।
पल्लेदार और किसान मंडी में स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। आरोप है कि चौकी पर मौजूद दारोगा और सिपाही ने उनके साथ अभद्रता की। सुबह आढ़तियों के पहुंचने पर पल्लेदारों ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद आढ़तियों और पल्लेदारों ने मंडी में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया लेकिन वे नहीं माने। एसडीएम सदर एसएन यादव ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह माने।
विज्ञापन

आढ़तियों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मंडी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीआरडी जवानों की जगह भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक की जाए। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापारी नेता वोट सिंह यादव, नसीरूद्दीन वारसी, खालिद, अहिवरन सिंह, रामवीर सिंह, भगवान दयाल शाक्य, गिरीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें