एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पालिका कार्यालय में पड़े रहे ताले

Mathura Updated Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मथुरा। सदर चौराहे पर पालिकाकर्मियों से मारपीट की घटना के विरोध में पालिका कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। सभी कार्यालयों में ताले पड़े रहे। कामकाज ठप रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने पालिका प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हड़ताली कर्मचारियों ने रमेश चन्द्र सारस्वत की अध्यक्षता में बैठक की। कर्मचारी नेताओं ने संपूर्ण घटनाक्रम की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। बैठक के दौरान सुरेश चन्द्र उपाध्याय, उत्तम चन्द्र सहजना, राजेश गौरव, कन्हैया लाल चंदेल आदि मौजूद थे। बाद में कर्मचारी नेता सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हड़ताल खत्म करने की अपील कर्मचारियों से की।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने हड़ताल से अपने को अलग रखा है। संघ ने इस पूरे विवाद को सभासद, ईओ और चेयरमैन के बीच की राजनीति करार दिया है।
इधर, सभासदों के प्रतिनिधिमंडल ने पालिकाध्यक्ष से मुलाकात कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संजय वर्मा, गगन निषाद, विकास कुमार, विजय प्रकाश, आजाद कर्दम, संगीता खन्ना, ऊषा अग्रवाल, निजामुद्दीन, रितेश शर्मा, आशादेवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जमीन पर एक और दावा
मथुरा। विवादित जमीन पर स्वामित्व को लेकर एक और दावा सामने आया है। अंतापाड़ा निवासी बिजेन्द्र सिंह यादव ने सदर चौराहा स्थित इस जमीन को पालिका की दुकान और खुद को किराएदार बताया है। बिजेन्द्र ने एसएसपी को पत्र लिखकर कब्जा दिलाने की मांग की है।


षड्यंत्र का हिस्सा है पालिका का कदम: कांग्रेस
मथुरा। अल्पमत में भाजपा चेयरमैन ने आगामी बोर्ड बैठक और कमेटियों के गठन को टालने के लिए षड्यंत्र के तहत सदर क्षेत्र में संपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिलाया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह ने ये आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उक्त जमीन के संदर्भ में ईओ का आदेश कुछ और कहता है। रिपोर्ट में जिन सभासदों के नाम हैं, वह पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंके हुए हैं। पुलिस की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई जारी रही तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर आशुतोष भारद्वाज, यतेन्द्र मुकदम, मुकेश धनगर आदि मौजूद थे।

पालिकाध्यक्ष का फूंका पुतला
मथुरा। सदर प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश यादव महासभा ने होलीगेट पर पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष मंगल सिंह यादव ने कहा कि जानबूझकर पुलिस भाजपा चेयरमैन के इशारे पर महासभा के पदाधिकारी भोला यादव व अन्य को फंसा रही है। मामले में जल्द ही प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस दौरान प्रशांत यादव, गौरीशंकर यादव, डा. देवेन्द्र यादव, उमेश यादव, पंकज यादव, विनोद यादव, कान्हा यादव, योगेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें