एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मां के प्रेमियों ने की थी बेटे की हत्या

Mau Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा नई बस्ती गांव में हुई चंदन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके मां के दो प्रेमियों ने ही की थी। यह खुलासा हलधरपुर थानाध्यक्ष ने गुरुवार को एक आरोपी को पकड़ने के बाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को चंदन की लाश उसके बिस्तर पर मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर और जांच पड़ताल में जुट गई थी। गांव के ही उपेंद्र राम पुत्र गुलाबी राम को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो सब मामला सामने आ गया। बताया कि जिस दिन चंदन कीर्तन गाने गया था वह और उसका एक साथी उसकी मां के साथ थे। चंदन जब घर लौटा तो दो लोगों को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर बौखला गया। वह शोर मचाने की कोशिश करने लगा। कोई रास्ता न सूझता देख दोनों ने मिलकर कुदाल से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसकी मां भी मौजूद थी। शव को उसके कमरे ले जाकर बिस्तर पर लिटा कर चादर से ढक दिया गया। रात में ही मां ने घर की लिपाई पुताई भी कर दी।
आरोपी उपेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसकी मां और एक अन्य उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। दूसरा आरोपी बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें