एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वागत के बीच उपेक्षा पर भिड़े कार्यकर्ता

Mau Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को हिंदी भवन में हुई। इस दौरान बैठक में जहां पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चुने जाने पर रामप्रताप यादव का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने पर सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। मामला हाथापाई तक पहुंचने के बाद वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के नव मनोनीत सदस्य रामप्रताप यादव का जिले में आगमन पर हिंदी भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही पार्टी की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। मासिक बैठक के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु कर रहे थे। वहीं संचालन जिला महासचिव कर रहे थे। इस दौरान सभी विधानसभाआें से कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नेता पहुंचे हुए थे। तय कार्यक्रम में संबोधन के लिए नाम को काटे जाने एवं कई को बोलने का मौका न दिए जाने पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं डीसीएसके महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लालबहादुर यादव ने संचालन कर्ता पर ही अंगुली उठा दी। इस दौरान कई विधानसभाओं से आए कार्यकर्ताओं ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बैठक में उपेक्षा की जाती है। खास-खास लोगों को ही बोलने का मौका दिया जाता है। इसी बात को लेकर कार्यकर्ता दो खेमों में बंट गए। बैठक में हंगामा होने लगा। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच कई वरिष्ठ नेताओं ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें