एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

श्रद्धा भाव से निकली कलश यात्रा

Mau Updated Tue, 04 Feb 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। नगर क्षेत्र के परदहां स्थित साईं बाबा दुर्गा माता मंदिर समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र साईं बाबा और दुर्गा माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस मौके पर कलश यात्रा में सैकड़ाें महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परदहां काटन मिल रोड पर विकास भवन के पास बजरंग बली के मंदिर से सैकड़ों महिलाएं पुलिस लाइन स्थित पोखरे पर पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद महिलाओं ने कलश में पानी भरा। फिर बाद में कलश यात्रा, पुलिस लाइन, दूरदर्शन कालोनी, सदर तहसील होते हुए मंदिर पहुंची। मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर में आठ फरवरी को साईं बाबा और मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना होनी है। वहीं नौ फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रुप से कर्मवीर सिह, श्याम सिंह, हरेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, मुन्ना राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें