मऊ। भाकपा (मार्क्सवादी) टाउन कमेटी के तत्वावधान में नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एक बैठक हुई। इस दौरान बेतहाशा बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रकट किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिजली कटौती और महंगाई को लेकर सदर चौक पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बैठक में जिला सचिव कामरेड विरेंद्र कुमार ने कहा कि, आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग होने वाली चीजों की कीमतें उसके सामर्थ्य से बाहर हो गई है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। बुनकर नेता शमसुल हक चौधरी ने कहा कि, अल्पसंख्यकों का सभी सियासी दल रोना रोते हैं लेकिन उनकी समस्याएं को समझने कोई कभी नहीं आता है। बैठक की अध्यक्षता रामसूरत प्रजापति और संचालन कैलाश यादव ने किया। इस अवसर पर मोबिन अहमद, मो. हसन, रामलाल यादव, फू लचंद, अब्दुल हफीज, इम्तेयाज, शांति देवी, अबुल हसन आदि ने अपने विचार रखे।