एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अपहृत युवती को लाने के लिए टीम भिवंडी रवाना

Mau Updated Mon, 17 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौर गांव के पास से एक सप्ताह पूर्व अपहृत कक्षा दसवीं के छात्रा की महाराष्ट्र के भिवंडी में होने की सूचना मिलने पर शनिवार की शाम पुलिस टीम भिवंडी के लिए रवाना हो गई। सर्विलांस के जरिए लोकेशन मिलने पर भिवंडी पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी गई। जिस पर शांति नगर थाने की पुलिस ने छात्रा समेत अपहरणकर्ता युवकों को हिरासत में ले ली है। इस मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने पर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौर गांव निवासी देवलास प्रजापति की 16 वर्षीय पुत्री साधना महादेव इंटर कालेज देवरी में कक्षा दस की छात्रा थी। बीते 12 सितंबर की सुबह साधना घर से स्कूल जाने के लिए निकली। गांव के बाहर तीन मनबढ़ युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिए और फरार हो गए। देर शाम तक साधना के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। बात में जानकारी होने पर तीनों के विरुद्ध फूलपुर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से नाराज परिजन ग्रामीणों की मदद से सिकरौर चौक पर चक्का जाम किए। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अपहृत युवती की तलाश में जुटी। कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि सर्विलांस के जरिए जानकारी मिली कि अपहरण के बाद मनबढ़ उसे महाराष्ट्र ले गए हैं । लोकेशन मिलने पर अधिकारियों को सूचना दी गई। जिस पर भिवंडी के शांति नगर थाने की पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को लाने के लिए पुलिस टीम मुंबई के लिए भेज दी गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें