एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किराना की दुकान में हजारों की चोरी

Mau Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा चिरैयाकोट रोड स्थित एक किराना की दुकान का शटर और चैनल का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये नगदी सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिए। गुरुवार सुबह जानकारी के बाद पीडि़त ने थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी राजेश गुप्ता पुत्र बैजूलाल गुप्ता की चिरैयाकोट रोड मिर्जाहादीपुरा में किराना की दुकान है। बुधवार को रात में दुकान बंद कर घर चला गया। गुरुवार को वह जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान के चैनल और शटर दोनो का ताला टूटा है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पीडि़त दुकानदार राजेश ने बताया कि चोरो ने दुकान में रखे 30 हजार रुपये और अन्य सामान चुरा ले गए। इस बाबत उसने थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें