एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेटे संग कुएं में कूदा पिता, मासूम की मौत

Mau Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इंदारा। क्षेत्र के मझली पट्टी निवासी अजय आर्थिक तंगी से आजिज आकर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या के लिए शुक्रवार रात घर के पीछे स्थित कुएं पर पहुंचा। डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ कुएं में कूद गया। मरने के लिए साथ में आई पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने अजय को सकुशल बाहर निकला। लेकिन उसके बेटे का शव निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे विश्वनाथ पांडेय का पोता है। ग्रामीणों की माने तो अजय के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कभी-कभी तो परिवार को फांकाकशी के दौर से गुजरना पड़ता था। माली हालत से तंग आकर वह पत्नी पूजा पांडेय और बेटे पीयूष के साथ मरने का निर्णय लिया था। पत्नी को कुएं में कूदने के लिए कहते हुए बच्चे को गोद में लेकर उसने छलांग लगा दी थी, लेकिन पूजा की हिम्मत ने जवाब दे दिया और वह कूदने की बजाए मदद को चिल्लाने लगी थी। पूरे मामले को लेकर एसओ कोपागंज परमानंद मिश्र ने बताया कि फिलहाल अजय की मानसिक स्थिति के बारे में जानने के लिए उसे मेडिकल मुआयने को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। साथ ही उसके बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें