एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सितारगंज के विकास का था इंचौली क्षेत्र में मिला शव !

Meerut Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ/सितारगंज। इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़-मसूरी मार्ग पर एक खेत में सड़ी गली अवस्था में मिला शव सितारगंज के गोठा गांव निवासी रविंद्र के पुत्र विकास (11) का हो सकता है। बदमाशों ने 27 जुलाई को किशोर का अपहरण करके हत्या कर दी थी। यह खुलासा उत्तराखंड की एसओजी और पुलिस टीम ने मेरठ निवासी एक अपहरणकर्त्ता की गिरफ्तारी के बाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज पुलिस के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने विकास को छोड़ने के एवज में पिता रविंद्र से 14 अगस्त को दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की। उनके बताए ठिकाने पर फिरौती की रकम ले जाने के बावजूद अपहरणकर्ताओं से संपर्क नहीं हुआ। शुक्रवार को अपहरणकर्ताओं ने फिर से 50 हजार रुपये की मांग करते हुए विकास के पिता को सितारगंज में शक्तिफार्म मार्ग पर बुलाया। पुलिस और एसओजी की टीम अपहरणकर्ताओं के बताए ठिकाने पर पहुंच उन्हें दबोच लिया। इस मामले में ग्राम लावड़ थाना इंचोली मेरठ निवासी संदीप कुमार शर्मा पुत्र नाहर शर्मा और जगपाल जाटव पुत्र धर्मवीर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अपहृत छात्र विकास की हत्या करके शव लावड़ के जंगल में फेंकने की बात कबूली है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। लेकिन पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि एक अगस्त को जो शव बरामद हुआ था, वह विकास का हो सकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें