एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दीपावली पर कलाकारों ने मोहा मन

Meerut Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। दीपावली पर सभी बाजारों में रौनक रही। आबूलेन और बेगमपुल के बाजार में राजस्थानी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेक करतब दिखाकर खूब मनोरंजन किया। आबूलेन व्यापार संघ केंद्रीय की ओर से सजाए गए बाजार में महिला और पुरुष कलाकारों ने श्री कृष्ण के सामने नृत्य प्रस्तुत मनमोह लिया। कलाकारों ने मुंह से आग उगलना जैसे अनेकों करतब दिखाए। व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संजय माहेश्वरी आदि समेत सभी सदस्यों का सहयोग रहा। उधर, आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बाजार में कलाकारों ने तीन दिन तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा बेगमपुल व्यापार संघ की ओर से बाजार सजाया गया। दीपावली पर राजस्थानी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत करके समा बांध दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष एमएस डोडी ने बताया कि तीन दिन तक कलाकारों ने ग्राहकों का मनोरंजन किया। बाजारों में काफी भीड़ उमड़ी। मेले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें