एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धूमधाम से निकला नगर कीर्तन

Meerut Updated Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। साहिब श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में राष्ट्रीय सिख संगत, खालसा स्कूल का कीर्तन जत्था और पंजाब के निहंग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर से आरंभ नगर कीर्तन खूनी पुल, बेगमपुल, आबूलेन, हनुमान चौक, सदर घंटाघर, सदर बाजार, गुरुद्वारा माता सीता भैसाली, केसरगंज, दिल्ली चुंगी होते हुए गुरुद्वारा श्री सचखंड साहिब गुरुनानक नगर पहुंचा। निहंग जत्थे द्वारा गदका खेला गया। नगर कीर्तन में समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, पंथक जत्थेबंदी, स्त्री सत्संग जत्थे का सहयोग रहा। संयोजक जसबीर सिंह खालसा ने पुलिस प्रशासन के प्रबंध पर आभार जताया। सुरजीत सिंह गोल्डी, तिलक सिंह, राजबीर सिंह, रणजीत सिंह नंदा, इंद्रजीत सिंह, मनजीत सिंह कोछड़, जसपाल जस्सी, हरभजन सिंह, देवेंद्र सिंह नंदा, मनजीत चड्ढा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें