एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाहे गुरु जी का खालसा...

Meerut Updated Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर महानगर में पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाले गए। वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह शब्दों से गुरुद्वारे गूंज उठे। गुरुवाणी सुनकर संगत निहाल गई। गुरुद्वारों में सिख संगतों ने लंगर चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरुनानक सभा की ओर से प्रहलादनगर से बैंडबाजों के साथ प्रभात फेरी और नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। नगर कीर्तन प्रहलाद नगर गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर गीता भवन, बाल सदन, राम लीला ग्राउंड, मैन रोड होते हुए लिसाड़ी गेट स्थित कलकीधर गुरुद्वारा पहुंचा। यहां पर स्वागत के उपरांत वापस उसी मार्ग से प्रहलाद नगर पहुंचा। गुरुद्वारा में अर्जुन जीत सिंह ने शबद कीर्तन करके संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रखने पर लिसाड़ी गेट थानाध्यक्ष रणवीर सिंह को सरोपा भेंट किया। आयोजन में परमजीत सिंह लांबा, अवतार सिंह, जेएस चावला, सतपाल सिंह, जुगिंदर सिंह, कवलनैन सिंह, अरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह आदि का सहयोग रहा।
लेखानगर गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें गुरुग्रंथ साहिब की पावन सवारी को फूलों एवं बल्बों से सजाया गया था। नगर कीर्तन गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब लेखानगर से प्रारंभ होकर बीआई लाइन, एसजीएम गार्डन, बेगमपुल होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा थापरनगर पहुंचा। वहां गुरु का अटूट लंगर बरता गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारों में सजाए गए कीर्तन दरबार
मेरठ। महानगर के गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाए गए। छावनी क्षेत्र स्थित 510 आर्मी वर्क शॉप गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरुवाणी सुनकर संगत निहाल हो गई। इस दौरान गुरु का लंगर बरता गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हजूरी रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह ने शबद मन भेदिया दयाल सेती मेरी माई का गायन किया।
गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमडीए सचिव आईएसके सिंह, एसपी सिटी ओमप्रकाश, सीओ सदर मनीषा सिंह को कृपाण एवं सरोपा भेंट किया गया। इसमें प्रधान सरदार तिलक सिंह, जसपाल सिंह, रणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, जसबीर सिंह खालसा का सहयोग रहा।
गुरुद्वारा सत्संग सदर बाजार में कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरुवाणी सुनकर संगत निहाल हो गई। इसमें सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह कोछड़, बलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, जयवीर सिंह, हरिसिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें