एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंतर महिला विवि कबड्डी आज से

Meerut Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में बृहस्पतिवार से नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इसमें 17 यूनिवर्सिटी की टीमें चार दिन तक कबड्डी खेलेंगी। अंकों के आधार पर चयनित चार टीमें आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता खेलेंगी। बुधवार शाम तक 11 टीम पहुंच गईं थी। छात्राओं को गर्ल्स हॉस्टल में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने कैंपस में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल पुरुष और महिला प्रतियोगिता हुई थी। आज सुबह 9 बजे से महिला कबड्डी शुरू होगी। मैच के लिए चार मैदान तैयार किए गए हैं। क्रीड़ाधिकारी डॉ. जीएस रुहल के मुताबिक फैजाबाद यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, जीएनडीयू अमृतसर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, सीसीएसयू, इलाहाबाद, जम्मू, कुरुक्षेत्र, रोहतक, पटियाला, दिल्ली, झांसी, बरेली आदि यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में शामिल होंगी। सीसीएसयू टीम का कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन रहा है। पिछले महीने हैंडबॉल टूर्नामेंट में कुछ छात्र मैदान में घुस आए थे। इस कारण सुरक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें