एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्नेचर गिरोह गिरफ्तार, नौ चेन बरामद

Meerut Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ/बाजपुर। श्री भागवत कथा के दौरान दर्जनों महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने वाले महिला गिरोह का रुड़की पुलिस ने बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ कर दिया है। इस गिरोह मेें मेरठ की तीन महिला है। जिनसे नौ सोने की चेन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी को रुड़की के बाजपुर थानाक्षेत्र के राम धर्मशाला में श्री भगवत कथा चल रही थी। जिसमें दर्जनों महिलाओं की सोने की चेन झपटी गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चेन झपटने वाली छह महिलाओं की पहचान हुई। बृहस्पतिवार को रुड़की एसएसपी अनंत शंकर ताक वाले ने बताया कि एसओजी और पुलिस टीम मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से श्याम सुंदर निवासी फाजलपुर मेरठ, कृष्णा पत्नी अजीत सिंह निवासी टीपीनगर मेरठ, लज्जो पत्नी जगत सिंह निवासी फाटक के पास मेरठ, अमली पत्नी प्रेम सिंह निवासी माधवपुरम ब्रह्मपुरी मेरठ, गिरोह की सरगना छाया पत्नी किशन निवासी आवास विकास मिथलेस विहार हापुड़, मनु शर्मा ऊर्फ तुषार पुत्र लोकेश शर्मा निवासी आवास विकास हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पुलिस ने नौ सोने की चेन बरामद की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें