एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बॉक्सिंग में मेरठी महिलाएं चमकी

Meerut Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में रविवार को पुलिसकर्मियों की 19वीं अंतर जनपदीय बाक्सिंग/भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुई। बॉक्सिंग में मेरठी महिलाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 12 अंक प्राप्त कर गाजियाबाद की टीम द्वितीय रही। पुरुष वर्ग में 19 अंक प्राप्त कर गौतमबुद्धनगर प्रथम एवं 16 अंक प्राप्त कर गाजियाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेरठ जोन के शामली, बागपत, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बागपत की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेरठ ने 21 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं गाजियाबाद ने 15 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेरठ ने 13 अंक प्राप्त कर प्रथम, गाजियाबाद ने 9 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुलिस तैराकी, वॉटर पोलो एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाटर पोलों में बुलंदशहर प्रथम एवं मेरठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रांस कंट्री में मेरठ प्रथम, गाजियाबाद द्वितीय रहा। क्रांस कंट्री की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में मेरठ के हेड कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार प्रथम और गाजियाबाद के विपिन कुमार कांस्टेबल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन 26 जून को पुलिस लाइन मेरठ में होगा। एसएसपी मेरठ पुरस्कार वितरित करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें