एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब कल से बंद होगा हाईवे

Meerut Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। कांवड़ियों की भीड़ देखते हुए एनएच-58 को 2 से 5 अगस्त तक पूरी तरह से बंद करने की प्लानिंग थी। अब 3 अगस्त शनिवार से हाईवे को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय बृहस्पतिवार देर शाम डीएम, एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक ने लिया है। उन्होंने कहा कि डाक कांवड़ के चलते पहले यह निर्णय लिया गया था लेकिन इनकी भीड़ जिले की सीमा में 3 को पहुंचेगी। इसलिए हाईवे 3 से 5 अगस्त तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गाजियाबाद के क्षेत्र में अलविदा जुमे पर कांवड़ मार्ग (एनएच-58) पर पड़ने वाली मस्जिदों में नमाज अदा करने के दौरान डेढ़ घंटे तक दोनों मार्ग बंद करके रूट डायवर्जन किया जाएगा। नमाज शुरू होने से आधे घंटे पहले और नमाज पूरी होने के आधे घंटे बाद तक मेरठ रोड से वन वे को भी बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान मेरठ की तरफ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन एएलटी फ्लाईओवर और डीएचए से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें