एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एआरटी स्टाफ का कार्य बहिष्कार

Meerut Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर इन दिनों देश भर के एआरटीसी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर) का स्टाफ हड़ताल पर है। अभी तक मेडिकल कॉलेज का स्टाफ हड़ताल से दूर था। लेकिन सोमवार को दूसरी जगहों से दबाव पड़ा तो यहां का स्टाफ भी हड़ताल में शामिल हो गया। इलाज प्रभावित होने पर मरीजों ने जमकर हंगामा किया। मरीज विरोध जताने प्रधानाचार्य कार्यालय तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटी सेंटर पर काफी स्टाफ संविदा के तौर पर काम करता है जिन्हें 10 से 15 हजार रुपये का मासिक वेतन मिलता है। लंबे समय से देश भर के एआरटी सेंटर का स्टाफ वेतनमान बढ़ाने की मांग कर रहा है। लेकिन मामले पर सुनवाई न हो रही थी। इसी के चलते बीते सप्ताह कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। मेडिकल कालेज के स्टाफ के हड़ताल में शामिल होने मरीजों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। दवा न मिलने से नाराज एचआईवी पीड़ितों ने हंगामा कर दिया। एआरटीसी के नोडल अधिकारी डा. तुंगवीर सिंह आर्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने मरीजों को दवा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दवा देने के लिए मेडिकल ऑफिसर को लगाया गया। डा. आर्य ने बताया कि अभी तो स्थिति को संभाल लिया है। लेकिन हड़ताल अनिश्चितकालीन है। आने वाले समय पर ही सब निर्धारित होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें