एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कॉलेज नहीं दे रहे लिंक, विवि नहीं देगा छात्र

Meerut Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। निजी कॉलेजों ने सीसीएसयू को परेशान करके रख दिया है। पांच बार पत्र लिखने के बावजूद कॉलेज विवि को सीसीटीवी का लिंक नहीं दे रहे। उनके यहां परीक्षा चल रही हैं। विवि की ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी की योजना यहां पर फेल हो गई है। अब सख्त होते हुए विवि ने कहा है अगर लिंक नहीं दिए तो विवि छात्र नहीं देगा। इसके अलावा मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि फिलहाल विवि की मुख्य परीक्षा चल रही है। विवि ने निजी कॉलेजों को इस शर्त के साथ केंद्र बनाया था कि वह अपने यहां सीसीटीवी लगाकर विवि की वेबसाइट पर लिंक देंगे। विवि मुख्यालय से बैठकर केंद्रों की निगरानी करेगा। करीब 30 कॉलेजों ने अभी तक विवि की बात नहीं मानी है। पांच बार पत्र लिखा जा चुका है। प्रेस प्रवक्ता डॉ. पीके शर्मा के मुताबिक पांचवां पत्र जारी कर कॉलेजों को चेताया है कि अगर उन्होंने लिंक नहीं दिया तो विवि उन्हें प्राइवेट छात्र नहीं देगा। कॉलेज प्राइवेट छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराते हैं। दोबारा केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा। यही नहीं विवि ने साफ कहा कि अगर कॉलेज नहीं मानते तो मान्यता निरस्त करने की शासन से संस्तुति की जाएगी। लिंक नहीं देने वाले सबसे ज्यादा कॉलेज बुलंदशहर जिले के हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता संदिग्ध है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें