मेरठ। शास्त्रीनगर कुटी गांव से लापता युवक की राजस्थान में ट्रेन से गिरकर मौत हुई थी। परिजनों के साथ जांच के लिए गई नौचंदी पुलिस को इसका पता चला।
नौचंदी क्षेत्र के कुटी गांव निवासी पिंटू (21) पुत्र धर्मवीर 13 मई को दोस्तों के साथ राजस्थान में पुताई का काम करने गया था। 29 मई को ठेकेदार और अन्य युवक तो आ गए, लेकिन वह नहीं आया। परिजनों ने युवक की बरामदगी की मांग को लेकर शुक्रवार को पीवीएस रोड पर जाम लगाते हुए हंगामा किया था। एसओ नौचंदी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ पुलिस की एक टीम राजस्थान भेजी गई थी। जांच के बाद पता चला कि 30 मई को मथुरा और राजस्थान के बीच में रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला था। जिसके कपड़ों के आधार पर पता चला कि शव पिंटू का था। कपड़ों को पहचान कर परिजनों ने भी पहचान की। 29 मई को ट्रेन से गिरने के कारण पिंटू की मौत हुई थी।