एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब युवक के परिजनों ने दी चेतावनी

Meerut Updated Sun, 15 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। गंगानगर में किशोरी से गैंगरेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी के बरी होने के बाद किशोरी के परिजनों ने मोर्चा खोलते हुए पुलिस को चेतावनी दी है। वहीं, अब आरोपी पक्ष के लोगों ने भी चेतावनी दी है कि पुलिस पीछे हटती है तो आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगानगर में किशोरी से गैंगरेप के मामले में अरविंद समेत तीन युवकों को नामजद किया गया था। परिजनों ने आरोपी पक्ष के लोगों पर किशोरी को कुचलकर मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया था। एक सप्ताह पहले किशोरी लापता हुई तो अपहरण का हल्ला मच गया। पुलिस ने 48 घंटे में किशोरी का बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया। गैंगरेप, एक्सीडेंट और अपहरण का मामला फर्जी पाकर आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। आरोपी अरविंद जेल से छूटा तो किशोरी के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिजनों ने सीओ सदर देहात अब्दुल कादिर, तत्कालीन एसओ हंसराज भदौरिया, तत्कालीन गंगानगर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन किशोरी से बयान दर्ज कराकर उसको अमरोहा दादी के पास छोड़ आए। इसके बाद युवक के परिजनों ने भी आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है। सीओ सदर देहात अब्दुल कादिर ने बताया कि दो पक्षों के बीच पुलिस फंस गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें