एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर-घर में पधारे गजानन, हुए भजन कीर्तन

Meerut Updated Sat, 30 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहरभर में धार्मिक आयोजन हुए। जगह-जगह विशाल शोभायात्रा निकाली गई। देवालय, घर और विभिन्न चौराहों पर तीन से आठ फीट तक की गणपति की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। गणपति बप्पा मोरिया, ऊं गण गणपति नमो नम:, श्री सिद्धि विनायक नमो नम:, गजानन महाराज पधारो आदि भजनों से शाम ढलते ही पूरा शहर गूूंजा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवलोक कॉलोनी स्थित शिव पार्वती मंदिर से गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर की शोभायात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना का सौभाग्य रामोतार रस्तोगी को प्राप्त हुआ। पं. अरविंद पाठन ने पूजा अर्चना की। कॉलोनी से आरंभ हुई शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजों की धुनों पर महिला-पुरुष और बच्चे नृत्य कर रहे थे। इसके पीछे शिव पार्वती, राधा कृष्ण, सुदामा और काली माता की झांकियां नजर आईं। साढ़े आठ फीट के गणपति की प्रतिमा रथ पर विराजमान थी। सैकड़ों श्रद्धालु गुलाल और अबीर से होली खेल रहे थे। शोभायात्रा विश्व एंकलेव, स्पोर्ट्स कांपलेक्स से होते हुए देवलोक सी ब्लाक पार्क में आकर संपन्न हुई। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रामोतार रस्तोगी, शिव कुमार रस्तोगी, अशोक मराठी, विजय मराठी, शिवम रस्तोगी, संजय गुप्ता, मनीष प्रजापति, अक्कन, जितेंद्र कुमार, राकेश जुयाल, आकाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
-------------
शहर सर्राफा से निकली शोभायात्रा
मेरठ। गणेश मित्र मंडल की ओर से शहर सर्राफा में श्री गणेश की सात फीट की विशाल मूर्ति स्थापित की गई। रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। बैंड की धुनों पर श्रद्धालु अमीर गुलाल उड़ाते नजर आए। शोभायात्रा घंटाघर, वैली बाजार, लाल का बाजार से होते हुए शहर सर्राफा में संपन्न हुई। इस दौरान अशोक पंवार, राधेश्याम प्रेमी, नानू मराठा, विश्वास शिंदे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
मेरठ। श्रीजी भक्तजन मंडल समिति की ओर से पुरानी मोहनपुरी से गणेश जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। उद्घाटन और दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य सांसद राजेंद्र अग्रवाल को प्राप्त हुआ। शोभायात्रा में श्री गणेश मुख्य रथ पर विराजमान थे। शोभायात्रा सुभाष नगर, आर्यनगर से गुजरी। इस दौरान अंकुर राणा, पार्षद सुशील पुंडीर, जॉनी, मोनू, रिंकू सैनी, राहुल, नीरज, संजय, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
-----------
थापरनगर से निकली भव्य शोभायात्रा
भोला शंकर शिव मंदिर समिति और गणेश शोभायात्रा समिति की ओर से थापरनगर से गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। ओम शिव महाकाल सेवा समिति के संयोजक अभिषेक अग्रवाल ने यात्रा का संयोजन किया। साढ़े पांच फीट के गणेश जी मुख्य रथ पर विराजमान थे। गणेश जी की प्रतिमा लाल बाग के बादशाह के तर्ज पर बनाई गई। पूजा पंडित सुरेश चंद्र शर्मा और पंडित रोशन जी ने की। वहीं सूरजकुंड स्थित हनुमानपुरी में श्री गणेश जी विशाल प्रतिमा स्थापित की गयी। रजत सक्सेना, शगुन शर्मा, वैभव, पुलकित, उमेश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
उधर, सदर स्थित जैन मंदिर और दुर्गाबाड़ी मंदिर के पास क्षेत्रिय लोगों ने पारंपरिक गणेश जी की विशाल आठ फीट की प्रतिमा स्थापित की। गणेश मित्र मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भक्तों ने गुलाल और फूलों की होली खेली। अध्यक्ष महादेव, गौरव, सचिन मराठा मौजूद रहे।
वहीं, गणेश चतुर्थी स्थापना शोभायात्रा शारदा रोड से आरंभ हुई। शोभायात्रा में शिव कुमार रस्तौगी और प्रभा रस्तौगी ने शोभायात्रा का उद्घाटन किया। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु रंगों से होली खेलते नजर आये। यश, शानू, रिंकू, पूजा, आकांक्षी, राजेश आदि मौजूद रहे। वहीं प्रगति नगर पंचायती जय जगदंबे धर्मशाला में चतुर्थ गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। पुजारी देवेंद्र झा ने विशेष पूजा अर्चना की। शोभायात्रा भी निकाली गई। राजवीर शर्मा, दिग्विजय सिंह, अरुण शर्मा, सुरेश पटेल आदि मौजूद रहे।
उधर, नंगला बट्टू रोड स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। पंडित देवेंद्र झां ने पूजा अर्चना कर भगवान को लड्डू अर्पित किए। सुनीता और गुरमीत ने महामंत्र और गणेश स्तुति की। देवा ओ देवा गणपति देवा भजन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान राजेश अग्रवाल, विनय, राहुल शर्मा, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें