एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आरोपों पर भाजपा जांच को तैयार: नकवी

Noida Updated Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगे आरोपों की जांच कराए। यहां जवाबी कव्वाली तो चल नहीं रही कि एक ही आरोप को नई पैकेजिंग के साथ वह लगाते रहें और हम इसका जवाब देते रहें। हम जांच के लिए तैयार हैं, जिस भी संस्था से जांच कराना हो आप करा लो। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने दशहरा के अवसर पर सेक्टर 33 स्थित रामलीला मैदान में अमर उजाला से बातचीत में कही।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नितिन गडकरी पर लगे आरोपों के बारे में सवाल पूछने पर बताया कि खुद नितिन गडकरी व भारतीय जनता पार्टी इस बारे में पहले भी बता चुकी है कि सरकार अगर चाहे तो इसकी जांच करा सकती है। उन्होंने सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि सरकार क्यों नहीं जांच कराती।
उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी व उनके मंत्रियों पर भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं। लेकिन उनकी जांच के लिए कांग्रेस ने एक बार भी नहीं कहा। भाजपा ऐसी पहली पार्टी है, जिसने खुद ही जांच कराने की बात की है। सरकार इस आरोप पर राजनीति करने के बजाए पहले इसकी जांच करा ले। ताकि दूध का दूध व पानी का पानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें