एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जयपुर में शारदा के छात्रों का जलवा

Noida Updated Thu, 21 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ग्रेटर नोएडा। लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर में दो दिवसीय 10वें नेशनल यूथ फेस्टिवल ‘पानीहरन-2013’ में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नौ में प्रथम और पांच प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान प्राप्त कर सबसे ज्यादा मेडल जीते। इसमें दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश के छात्रों ने भाग लिया। शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वेस्टर्न ग्रुप डांस और भारतीय संगीत के फ्यूजन का शानदार कार्यक्रम पेश किया। इसमें बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र सृजन धरिया और बीटेक के छात्र राहुल को प्रथम पुरस्कार मिला। सर्वाधिक मेडल जीतने पर यूनिवर्सिटी के चांसलर पीके गुप्ता और वाइस चांसलर प्रो. जेपी गुप्ता ने छात्रों को बधाई दी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें