नोएडा। सीबीएसई बोर्ड दसवीं के नतीजे इस सप्ताह आ सकते हैं जबकि 12वीं के नतीजे अगले सप्ताह आने की संभावना है। नतीजों को लेकर स्कूलों और परीक्षार्थियों में खासी उत्सुकता है। सीबीएसई की जिला को-आर्डिनेटर रेनू सिंह ने बताया कि 23 मई को दसवीं के नतीजे संभावित हैं। वहीं, 12वीं के नतीजे 27 मई को आ सकते हैं। साथ ही बताया कि दोनों ही कक्षाओं के नतीजे अभी तैयार नहीं हुए हैं, ऐसे में नतीजों की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
और पढ़ें