एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अलग से दूसरी ब्रांच चलाई तो खैर नहीं

Noida Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। अब यदि बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्कूलों ने अलग से दूसरी ब्रांच खोली तो उनकी खैर नहीं होगी। अधिकारी जल्द ही ऐसे स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस बाबत बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने योजना की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी करुणा शर्मा ने बताया कि मान्यता प्राप्त स्कूलों को अलग से ब्रांच चलाने की इजाजत नहीं है। साथ ही बताया कि इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है कि अलग से चलाई जा रही ब्रांच की भी मान्यता दी जाए। यदि कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इसके अलावा जल्द ही नोएडा में एक सर्वे कराया जाएगा। अगर किसी तरह की शिकायत मिलती है तो उस पर भी गौर किया जाएगा। नोएडा के अलग-अलग इलाकों में सर्वे के दौरान ऐसे स्कूलों की पहचान की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, शिकायतें आ रहीं थीं कि कुछ निजी स्कूल नोएडा में अपनी जूनियर ब्रांच चला रहे हैं। इसके अलावा कुछ स्कूलों के बारे में यह भी शिकायत मिली कि बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर उनको अलग ब्रांच खोलनी पड़ी। ऐसे में बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारी आगामी दिनों में सर्वे कराकर उनकी एक सूची तैयार करेंगे, जिसको वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद स्कूल संचालकों पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यदि इस तरह का कोई स्कूल अलग से ब्रांच चलाता पकड़ा जाता है तो उसे पहले नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी वह अपना ब्रांच बंद नहीं करता तो स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है।
- अरुण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें