एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को भेजी यमुना पुल की रिपोर्ट

Noida Updated Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। यमुना पर प्रस्तावित पुल की हाइड्रोलिक रिपोर्ट प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग को भेज दी है। प्राधिकरण के सीपीई एके गोयल ने बताया कि इस रिपोर्ट को विभाग यमुना एक्शन कमेटी के पास भेजेगा। वहां से अनुमति मिलते ही बजट तैयार करके आईआईटी दिल्ली को भेजा जाएगा। आईआईटी से अनुमति मिलने के बाद टेंडर जारी होगा। करीब एक साल पहले इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। ओखला बैराज के समानांतर चार लेन के इस पुल के बनने से दिल्ली व नोएडा के बीच आने-जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। काम पूरा होने में दो साल से अधिक समय लगेगा। इसका बजट अभी फाइनल नहीं हुआ है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट तैयार करने में जुटा प्राधिकरण
नोएडा। ओखला पक्षी विहार के दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले बिल्डरों की सूची तैयार करने में प्राधिकरण जुट गया है। आला अफसरों के निर्देश पर सभी वर्क सर्किल अधिकारी सूची बनाने में जुटे हैं। पहले यह रिपोर्ट मंगलवार शाम तक तैयार करने का निर्देश दिया गया, लेकिन समय की कमी को देखते हुए समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब बुधवार को जन्माष्टमी अवकाश होने के कारण बृहस्पतिवार को रिपोर्ट तैयार होगी जिसे एनजीटी को सौंपा जाएगा। एनजीटी ने बिना एनवायरमेंट क्लीयरेंस लिए निर्माण करवा रहे बिल्डरों का काम रुकवाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है। दस किलोमीटर के दायरे में पक्षी विहार से लेकर सेक्टर-122 तक आ रहा है। इस दायरे में सौ से अधिक बिल्डर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें