नोएडा। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) की दसवीं कटऑफ शुक्रवार को जारी की जाएगी। 2 सितंबर को जारी नौवीं मेरिट के दाखिले शुक्रवार शाम 4 बजे तक होंगे। नौवीं लिस्ट 60 सीटों पर जारी हुई लेकिन अभी तक बहुत कम दाखिले हुए हैं ऐसे में दसवीं लिस्ट में भी छात्रों को मौका मिलेगा। आवेदन के हिसाब से अभी भी 4000 छात्र दाखिले की कतार में हैं, जिनमें से 50 फीसदी से ज्यादा छात्र ऐसे हैं जो डिग्री कॉलेज के दाखिले पर ही निर्भर है लेकिन सीटें सीमित होने के कारण अगले 40-50 छात्रों को ही मौका मिल पाएगा। दाखिला प्रक्रिया में 10वीं के बाद 11वीं मेरिट 9 सितंबर को जारी की जाएगी।
और पढ़ें