तमाम सख्ती और अभियानों के बावजूद चाइनीज मांझे की ब्रिक्री न रुक रही है और पतंगबाजों का शौक लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कक्षा नौ का छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी संजीव गुप्ता का बेटा देव गुप्ता सेंट पाल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह सोमवार की शाम को सिविल लाइंस से ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था। शाहबाद गेट के पास अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर वहीं पर गिर गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसको पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आए दिन चाइनीज मांझे का लोग शिकार हो रहे है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई पूरी तरह से बंद कर दी है।