शामली। शहर के भिक्की मोड़ के पास खडे़ विद्युत खंभे को रात में गन्ने से भरी ट्रॉली ने तोड़ डाला। जिसके बाद शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मचारियों के काफी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति ठीक की जा सकी।
बृहस्पतिवार की रात में शहर के बीच से एक ट्रैक्टर के पीछे जा रही गन्ने की तीन ट्रॉलियों ने भिक्की मोड़ के नजदीक सड़क किनारे खडे़ विद्युत विभाग के लोहे के खंभे को तोड़ डाला। जिसके कारण लाइन भी टूट गई।
कोई बड़ा हादसा तो नही हो सका, लेकिन रात दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। जिससे लोग पानी के साथ अन्य कार्य करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद खंभे को जमीन से निकालकर दूसरे खंभा लगाकर लाइन खींचने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कराई जा सकी।