एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में ग्रामीण की मौत

Sitapur Updated Mon, 05 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिसावां (सीतापुर)। एक ग्रामीण का शव रविवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिसावां के पड़रिया गांव निवासी विजयपाल (42) सुबह करीब आठ बजे घर से नित्यकर्म के लिए निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद लोगों ने खेतों की ओर देखा तो विजयपाल का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से फंदे पर झूल रहा था। विजयपाल के भाई अयोध्या ने बताया कि उसके भाई के शव पर चोट के निशान मिले हैं। खून भी निकल रहा था। उसके पैर में भी जख्म मिले हैं। अयोध्या ने आशंका जताई है कि पहले भाई की पीटकर हत्या कर दी गई और बाद में उसकी लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। हालांकि उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें